गुजरात में ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, घर पहुंचा शव
सोनभद्र, अगस्त 12 -- बभनी, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के चपकी गांव निवासी एक युवक की गुजरात में सड़क हादसे में मौत हो गई। रोजी-रोटी की तलाश में करीब तीन माह पहले गुजरात गए युवक की रविवार को बाजार में सामान खरीदने के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार की देर शाम शव एंबुलेंस से गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। मां, पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।चपकी गांव निवासी 24 वर्षीय गोलू पुत्र कांति प्रसाद करीब तीन माह पहले काम की तलाश में गुजरात गया था। बताया गया कि रविवार को वह ठेकेदार से खर्च-खुराकी लेने के बाद बाजार में सामान खरीदने गया था। इसी दौरान सड़क पार करते समय वह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही गुजरात में मौजूद उसके साथि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.