प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के अचलपुर निवासी 35 वर्षीय राजा गुजरात में प्राइवेट इंजीनियर थे। वह शुक्रवार को साइट पर बिल्डिंग पर काम करा रहे थे। अचानक छत से नीचे गिर गए। उनकी अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते परिजन गुजरात रवाना हो गए। रविवार को शव घर लाया गया तो कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...