वेरावल, जनवरी 29 -- गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां 60 वर्षीय किसान ने अपने बेटे और खुद की जान बचाने के लिए तेंदुए को दरांती और भाले से मार डाला। इस हमले में किसान और उसका बेटा दोनों घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, तेंदुए को मारने के मामले में वन विभाग ने किसान के खिलाफ केस दर्ज किया है।तेंदुआ ने मारा झपट्टा यह घटना बुधवार रात की है, जब गंगड़ा गांव के बाहरी इलाके में रहने वाले किसान बाबू वाजा अपने घर के बरामदे में आराम कर रहे थे। इसी दौरान पास के खेतों से एक तेंदुआ अचानक निकल आया और बिना किसी उकसावे के उन पर हमला कर दिया। रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर एल.बी. भारवाड़ ने बताया कि तेंदुए ने पहले किसान पर झपट्टा मारा और उनका हाथ पकड़कर खींचने लगा। यह भी पढ़ें- पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बृ...