गुजरात में एक वीडियो की वजह से गई मुस्लिम युवती की जान, हिट एंड रन मामले में आ गया ट्विस्ट
अहमदाबाद, सितम्बर 9 -- गुजरात के अहमदाबाद शहर में परिवार की झूठी शान की खातिर एक बाप ने अपने बेटे के साथ मिलकर बेटी की जान ले ली। वारदात के बाद दोनों ने इस घटना को हादसे की तरह दिखाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच के दौरान मिले सबूतों के बाद उनकी पूरी साजिश का खुलासा हो गया। मृतक युवती की पहचान 22 साल की सोफिया फारूक के रूप में हुई है, जो कि शहर के एक अस्पताल में रिसेप्शनिस्ट का काम करती थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सोफिया के घायल होने के बारे में पहली सूचना 12 अगस्त को तब मिली थी, जब उसके घरवालों ने सड़क दुर्घटना में उसके घायल होने के बारे में बताया था। इसके बाद उसकी मौत हो गई। हालांकि इसके बाद जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी कहानी में ट्विस्ट आ गया, और पुलिस जिसे हादसा समझकर जांच कर रही थी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.