अहमदाबाद, मार्च 19 -- देश के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ और हवा के चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने के कारण पूरे गुजरात में मौसम अचानक बदल गया है, जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान अहमदाबाद, कच्छ, भुज, गांधीनगर, कलोल और आसपास के क्षेत्रों में बेमौसम बारिश दर्ज की गई, साथ ही इन इलाकों में धूल भरी आंधी भी चली, जिससे कई इलाकों में विजिबिलिटी कम हो गई। मौसम विभाग ने अभी एक-दो दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने व अगले दो दिनों में पूरे गुजरात में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद जताई है, जिससे गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने 19 मार्च (गुरुवार) को प्रदेश के 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कच्छ, द्वारका और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.