गुजरात में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानिए शुक्रवार तक के मौसम का हाल; कहां आफत आने की आशंका
अहमदाबाद, अगस्त 12 -- गुजरात में मॉनसून अपने पूरे शबाब पर है और प्रदेश में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचमहल, दाहोद और महिसागर में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि साबरकांठा, अरावली, खेड़ा, छोटा उदेपुर, नर्मदा, डांग और तापी के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है। इसके अलावा प्रदेश के 15 अन्य जिलों में भी पानी गिरने की बात कही है। साथ ही विभाग ने इन सभी जिलों में हल्का आंधी-तूफान आने, बिजली कड़कने और 30-40 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलने की बात भी कही है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो इस दौरान दक्षिण गुजरात क्षेत्र में ज्यादातर जगहों पर, उत्तर गुजरात क्षेत्र में कई जगहों पर और सौराष्ट्र में कुछ जग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.