अहमदाबाद, अप्रैल 1 -- गुजरात के ऊपर बने हवा के चक्रवाती परिसंचरण की वजह से प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदल चुका है और कई हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। बुधवार के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग ने बनासकांठा, पाटण, द्वारका और कच्छ में विशेष रूप से तथा इसके अलावा कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इसके साथ ही विभाग ने इन इलाकों में आंधी-तूफान आने और 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। बुधवार सुबह तक बीते 24 घंटों के मौसम की बात करें तो इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस वडोदरा नगर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान पोरबंदर में 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ और दीव, दमन, ...