सूरत, मार्च 3 -- गुजरात बोर्ड की 12वीं की परीक्षाओं के दौरान सूरत जिले में दो छात्रों की आत्महत्या के मामले सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों छात्र मूल रूप से महाराष्ट्र के थे और 28 फरवरी को अलग-अलग घटनाओं में यह कदम उठाया। दोनों घटनाओं से परिवार में मातम पसरा हुआ है। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पहली घटना सूरत जिले के बारडोली क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक, बारडोली शुगर को-ऑपरेटिव फैक्ट्री में कार्यरत एक कर्मचारी की 20 वर्षीय बेटी खुशी केमिस्ट्री का पेपर देकर शनिवार को घर लौटी थी। शाम के समय, जब परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे, उसने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। माता-पिता के लौटने पर घटना का पता चला और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। बारडोली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.