बांका, जनवरी 2 -- बांका/बौंसी, हिन्दुस्तान टीम। बांका जिले के बंधुआकुराबा थाना क्षेत्र अंतर्गत सांपडहर पंचायत के हनुमत्ता गांव से एक फरार अभियुक्त को गुजरात पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई गुजरात के सुरत थाना की पुलिस ने बांका पुलिस के सहयोग से की है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकिशोर पंडित के रूप में हुई है, जो लंबे समय से गुजरात में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, राजकिशोर पंडित के खिलाफ गुजरात के सुरत थाना में आर्म्स एक्ट की धारा 27 तथा जान से मारने के प्रयास से संबंधित मामला दर्ज है। मामले में फरार चल रहे अभियुक्त की लोकेशन की पुष्टि होने के बाद सुरत पुलिस की टीम बांका पहुंची और बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा के सहयोग से उसे हनुमत्ता गांव से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.