बनासकांठा, अप्रैल 21 -- गुजरात के बनासकांठा जिले से इस महीने की शुरुआत में 4 वर्षीय बच्चे के अपहरण की जांच कर रही पुलिस ने एक अंतरराज्यीय बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना को तेलंगाना से गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया 'मुरुगन गैंग' के नाम से कुख्यात यह गिरोह कथित तौर पर गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और महाराष्ट्र से नवजात शिशुओं की तस्करी करने और उन्हें ऊंचे दामों पर बेचने में शामिल था। अब तक की जांच में पुलिस ने कम से कम पांच बच्चों के अपहरण और उन्हें बेचे जाने की पुष्टि की है। बीते 6 अप्रैल को वडगाम से अगवा किए गए चार वर्षीय बच्चे को सुरक्षित बचा लिया गया था, जिसके बाद बनासकांठा पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान जांचकर्ताओं को इस अपराध से जुड़े एक बड़े नेटवर्क का पता चला। तकनीक...