गुड़गांव, मार्च 14 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सेक्टर-40 स्थित लॉ कॉलेज की एलएलएम की छात्रा सोनाली चौहान ने गुजरात न्यायिक सेवा परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 52वीं रैंक प्राप्त कर उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज के निदेशक प्रो. प्रदीप के. अहलावत ने कहा कि सोनाली की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, समर्पण और शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सोनाली की यह सफलता न केवल संस्थान बल्कि एमडीयू के लिए गर्व की बात है। इससे पहले भी संस्थान के छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की न्यायिक सेवा परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पित शैक्षणिक मार्गदर्शन, निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग ने छात्रों को उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया है। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र सिंधु समेत अन्य प्राध्यापक समेत अन्य ...