सहारनपुर, मई 1 -- देवबंद, संवाददाता। राजकीय मॉडल महाविद्यालय कपूरी गोविंदपुर में गुरुवार को गुजरात स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान महाविद्यालय में सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि 1 मई 1960 को गुजरात राज्य का गठन हुआ था, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, व्यापारिक प्रगति और लोक परंपराओं के लिए प्रसिद्ध है। इस दौरान राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश देते हुए पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा में छात्रों ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक एकता से जुड़े नारे लगाए। इस दौरान शांति समृद्धि और राष्ट्र की उन्नति के लिए प्रार्थना की गई। वहीं मंदिर भ्रमण दौरान छात्रों को भारतीय धार्मिक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- पीयू में धूमधाम से मना गुजर...