नई दिल्ली, मई 28 -- गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स की टीमों ने आईपीएल 2026 में 15-15 मैच खेलने के बाद दूसरे क्वालीफायर तक का सफर तय किया है। दोनों टीमों ने जारी सीजन में 9-9 मुकाबले जीते हैं। हालांकि पिछले मुकाबलों की बात करें तो गुजरात की टीम अपने पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हारकर आ रही है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। आईपीएल के दूसरे क्वालीफायर में इससे पहले भी दोनों टीमें पहुंच चुकी हैं। गुजरात की टीम ने एक बार दूसरे क्वालीफायर में जगह बनाई है और राजस्थान ने तीन बार क्वालीफाई किया है और सिर्फ एक बार खिताबी मुकाबले तक पहुंच पाई है।दूसरे क्वालीफायर में गुजरात का रिकॉर्ड गुजरात टाइटंस की टीम ने 2022 में आईपीएल डेब्यू किया था। इस सीजन टीम पहले क्वालीफायर में ही जीत हासिल...