गुजरात टाइटंस को रोमांचक जीत से भी नहीं मिला IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में फायदा, PBKS की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में
नई दिल्ली, मई 4 -- IPL 2026 Updated Points Table- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में टेबल टॉपर पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इस जीत के साथ गुजरात ने ना सिर्फ पंजाब से पिछली हार का बदला लिया, बल्कि इस सीजन जीत की हैट्रिक भी लगाई। हालांकि अभी भी उन्हें आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में कोई फायदा नहीं मिला है। जीटी की टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर अटकी हुई है। गुजरात टाइटंस के आरसीबी, एसआरएच और आरआर के बराबर 12-12 अंक हो गए हैं, मगर खराब नेट रन रेट के चलते वह टॉप-4 से अभी भी बाहर है। वहीं इस हार के साथ पंजाब किंग्स की नंबर-1 की कुर्सी खतरे में पड़ गई है। बता दें, पीबीकेएस की यह सीजन की लगातार दूसरी हार है। यह भी पढ़ें- गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की हार के 5 गुनहगार कौन-कौन? अय्यर भी शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.