नई दिल्ली, मई 21 -- गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने गुरुवार को टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे किए। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मुकाबले के दौरान ये उपलब्धि हासिल की। शुभमन गिल ने गुरुवार को चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में 64 रन की दमदार पारी खेली। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। वहीं दुनिया के सातवें बल्लेबाज बने हैं। शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत गुजरात ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 229 रन बनाए।गिल ने पूरे किए 6000 रन गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को टी20 क्रिकेट में 6000 रन तक पहुंचने के लिए 36 रनों की जरुरत थी। उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात की पारी के सातवें ओव...