नई दिल्ली, मई 10 -- शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 52वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से धूल चटाकर पॉइंट्स टेबल में उथल-पुथल मचा दी है। गुजरात की टीम इस जीत के साथ पांचवें से सीधा दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। राजस्थान रॉयल्स को तो इस हार का नुकसान उठाना पड़ा है, साथ ही पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीमें भी 1-1 पायदान नीचे खिसक गई है। टॉप-2 में अब गुजरात टाइटंस के साथ सनराइजर्स हैदराबाद है। SRH और GT के बराबर 14-14 अंक है, मगर बेहतर नेट रनरेट होने की वजह से हैदराबाद की टीम पहले तो गुजरात दूसरे पायदान पर है। आईए एक नजर पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं- RR vs GT मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स चौथे तो पंजाब किंग्स 5वें पायदान पर थी। जीटी ने इस जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में लंबी छलांग लगाई है और सीधा टॉप-2...