नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- शुभमन गिल के शानदार अर्धशतक के दम पर गुजरात टाइटंस ने शुक्रवार, 17 अप्रैल को आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 5 विकेट से हराया। जीटी की यह इस सीजन लगातार तीसरी जीत है। केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 181 रनों का टारगेट रखा था, जीटी ने शुभमन गिल की 86 रनों की पारी के दम पर 2 गेंदें शेष रहते इसे हासिल किया। गिल हालांकि अंत तक ना टिक पाने की वजह से निराश है। मैच के बाद उन्होंने बताया कि उनकी नजरें इस सीजन निजी परफॉर्मेंस से ज्यादा फाइनल में पहुंचकर ट्रॉफी जीतने पर है। यह भी पढ़ें- गुजरात की IPL पॉइंट्स टेबल के टॉप-4 में एंट्री, ये टीम बाहर; KKR पर मंडराया खतरा शुभमन गिल से जब मैच के बाद पूछा गया कि क्या आपको लगता है कि आप फिर से 2023 जैसी बैटिंग कर रहे हैं? तो उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो,...