फिरोजाबाद, मई 16 -- फिरोजाबाद। रायबरेली से गुजरात नौकरी करने के लिए जा रहे युवक का टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से पैर फिसल गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी लेकर आई। जहां परिजन भी रोते बिलखते हुए पहुंच गए। जिला रायबरेली के थाना हरचंदपुर के गांव अंगूरी निवासी 20 वर्षीय सौरभ कुशवाहा पुत्र तेज बहादुर कुशवाहा शुक्रवार रात अपने गांव के ही दोस्त अभिषेक के साथ ट्रेन से गुजरात नौकरी करने के लिए जा रहा था। टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकी तो वह पानी लेने के लिए उतर गया। यह भी पढ़ें- गुजरात जा रहे युवक का ट्रेन से फिसला पैर, मौत इस बीच ट्रेन चलने लगी तो वह भागकर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान उसका पैर फिसल गया और ट्रेन के नीचे आने से उसकी मौत हो गई। यह देखकर य...