नई दिल्ली, सितम्बर 7 -- गुजरात के एक एनजीओ 'जस्टिस ऑन ट्रायल' ने पीएम मोदी से जुड़ी एक डॉक्यूमेंट्री दिखाने के मामले में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (BBC) के खिलाफ 3 साल पहले दिल्ली हाईकोर्ट में दायर मानहानि का मुकदमा अब वापस ले लिया है। एनजीओ ने आरोप लगाया था कि बीबीसी ने जनवरी 2023 में 'इंडिया: द मोदी क्वेश्चन' डॉक्यूमेंट्री प्रसारित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय न्यायपालिका की छवि खराब की है। एनजीओ ने नया मुकदमा दायर करने की अनुमति भी मांगी है। एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी पर बनी इस डॉक्यूमेंट्री में यूनाइटेड किंगडम के विदेश मंत्रालय की एक ऐसी रिपोर्ट का जिक्र किया गया है, जो पहले कभी प्रकाशित नहीं हुई थी। इस रिपोर्ट में 2002 के दंगों के दौरान गुजरात के मुख्यमंत्री रहे मोदी के कामों पर सवाल उठाए गए थे। हाल...