सूरत, जुलाई 8 -- गुजरात में मानसून ने एक बार फिर तबाही मचाई है। पिछले दो दिनों में हुई रिकॉर्ड बारिश के कारण सूरत जिला बुरी तरह जलमग्न हो गया। बाढ़ जैसे हालात के बीच विभिन्न बारिश संबंधी घटनाओं में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 3,500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। हालात से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) और राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।सूरत में हुई 358 मिमी बारिश प्रशासन के अनुसार, मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार सुबह 6 बजे तक सूरत शहर में 358 मिमी बारिश दर्ज की गई। जिले के पलसाणा में सबसे अधिक 462 मिमी, कामरेज में 442 मिमी, बारडोली में 191 मिमी, महुवा में 199 मिमी, अंबिका में 173 मिमी और उमरपाड़ा में 20 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दक्षिण गुजरात के अन्य इलाक...