भावनगर, जनवरी 21 -- पश्चिम रेलवे यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए गुजरात के वेरावल से बांद्रा टर्मिनस के बीच विशेष किराए पर एक स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ट्रेन के लिए टिकटों की बुकिंग 22 जनवरी से आरक्षण केंद्रों और आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर शुरू हो जाएगी। ट्रेन संख्या 09017 बांद्रा से चलेगी जबकि वापसी में ट्रेन संख्या 09018 वेरावल से चलेगी।25 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अतुल कुमार त्रिपाठी ने बुधवार को बताया कि भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। यह गाड़ी विशेष किराए के साथ चलाई जाएगी। ट्रेन नंबर 09017 बान्द्रा टर्मिनस से 25 जनवरी से 22 फरवरी तक चलेगी।बान्द्रा टर्मिनस से टाइमिंग यह गाड़ी हर रविवार को बान्द्रा टर्मिनस से दोपहर 14.40 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 08.05 ...