आणंद, मार्च 7 -- गुजरात में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के विधायक गोविंद परमार का शुक्रवार को आणंद जिले में अल्प बीमारी के बाद निधन हो गया। परमार जिले की उमरेठ विधानसभा सीट से चुने गए थे और उन्होंने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। स्थानीय भाजपा नेताओं ने बताया कि परमार सेंट्रल गुजरात के अनुभवी नेता और चौथी बार MLA का चुनाव जीतकर विधानसभा में पहुंचे थे। आणंद शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की एक पोस्ट में कहा, 'अभी उमरेठ के लोकप्रिय विधायक गोविंदभाई परमार के दुखद निधन की खबर सुनी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे और दुखी परिवार को यह दुख सहने की ताकत दे।'गुजरात भाजपा बोली- इस दुख की भरपाई नहीं हो सकती वहीं भाजपा की गुजरात ईकाई ने उनके निधन पर दुख जताते हुए ...