मुजफ्फर नगर, अप्रैल 23 -- मोरना। पौराणिक तीर्थ नगरी शुकतीर्थ मां अन्न पूर्णागिरी मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज, स्वामी राजवीर महाराज, सेवक सुमित कुमार, अंकित कुमार बुधवार की सुबह हरियाणा के कुरुक्षेत्र गुरुकुल में आए गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से मुलाकात की। बताया कि शुकतीर्थ नगरी श्रीमद्भागवत की उद्गम स्थली है जहां पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु श्रीमद्भागवत कथा श्रवण करने आते हैं। नगरी के धार्मिक महत्व को देखते हुए हरियाणा के कुरुक्षेत्र की भांति शुकदेव नगरी में कन्या गुरुकुल खोले जाना चाहिए। जिससे जिले व क्षेत्र की लड़कियां गुरुकुल में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकें। राज्यपाल ने शुकतीर्थ नगरी में आने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.