राजकोट, जनवरी 30 -- गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार तड़के हुए हृदय विदारक हादसे में एक कार पुल की दीवार तोड़कर करीब 8 फिट नीचे जा गिरी, और इसके बाद पलटी हुई कार में आग लग गई। इसी आग में जलकर कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिला शिक्षिकाएं भी शामिल हैं। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना गोंडल-अटकोट हाईवे पर सुबह करीब साढ़े 5 बजे हुई, जब कार छोटा उदयपुर से गोंडल की ओर जा रही थी।पुल से गिर पलटी कार, बाहर निकलने का मौका नहीं मिला डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नवीन चक्रवर्ती ने बताया कि यह हादसा सुबह 5 से 6 बजे के बीच उस वक्त हुआ, जब कार रास्ते में एक छोटी नदी पर बने करीब 8 फुट ऊंचे पुल से गुजरते समय उसकी एक दीवार से टकरा गई और उसे तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। गिरने के बाद वह पलट गई और उसमें तुरंत अचानक आग भ...