द्वारका, अप्रैल 30 -- गुजरात के द्वारका शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने गुरुवार को समुद्र किनारे बने अवैध निर्माणों के खिलाफ बुलडोजर अभियान चलाया और इस दौरान उन्हें जमींदोज करते हुए अवैध रूप से कब्जा की गई लगभग 2400 वर्ग मीटर की सरकारी जमीन को मुक्त करा लिया। इस दौरान प्रशासन ने समुद्र के तटीय क्षेत्रों और ओखा-द्वारका राजमार्ग के किनारे अवैध रूप से बनी कई इमारतों को तोड़ दिया, जिनमें गैर कानूनी रूप से बने धार्मिक स्थल भी शामिल है। प्रशासन का कहना है कि खाली कराई गई जमीन का बाजार मूल्य 2.27 करोड़ रुपए है। गुरुवार को इस बारे में जानकारी देते हुए देवभूमि द्वारका के सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट अमोल अवाते ने बताया कि सभी अवैध निर्माण समुद्र तट से लगभग 200 से 400 मीटर की दूरी पर स्थित थे, जबकि एक निर्माण तो मात्र 50 मीटर की...