हापुड़, अप्रैल 4 -- रेलवे के बहुचर्चित डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर चार पहिया गाड़ियों के लिए बनाए गए लाजस्टिक पार्क में शनिवार को 25 वैगन की मालगाड़ी गुजरात के चंपानेर से 96 गाड़ियों को लेकर पहुंची। लॉजिस्टक पार्क देखने वाली मैसर्स सुशीला वेंकटेश्वरा इंटीग्रेटिड लाजिस्टक पार्क के अधिकारियों ने मालगाड़ी से गाड़ियों को उतरवाया और उसके बाद इन गाड़ियों को मालवाहक ट्रकों में लदवाकर विभिन्न जिलों में भेजने का काम किया गया है। आने वाले समय भी और वैगन की मालगाड़ियां गाड़ियों को लेकर लाजस्टिक पार्क में आएंगी। मैसर्स सुशीला वेंकटेश्वरा इंटीग्रेटिड लाजिस्टक पार्क के डायरेक्टर अक्षय चौहान ने बताया कि कुछ समय पहले ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के प्रबंध निदेशक प्रवीन कुमार ने गांव ह्दयपुर में स्थित कोलकाता से वाया हापुड़ के रास्ते सहार...