गांधीनगर, सितम्बर 9 -- गुजरात में गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का कुछ हिस्सा बुधवार को ढह गया, जिसमें कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह हादसा इलाके में 'द अर्बेनिया' के पास बन रही 'बॉसी द एम्पायर स्कीम' में हुआ। फायर ब्रिगेड की टीमें अभी मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...