गांधीनगर, फरवरी 25 -- देश के कई हिस्सों में बीते दिनों मौसम में आए बदलाव के बाद अब गुजरात में भी मौसम ने करवट बदली है और प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम बने रहने और कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान बुधवार को विभाग ने प्रदेश के 7 जिलों साबरकांठा, अरावली, नर्मदा, डांग, तापी, भावनगर और अमरेली जिलों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने व गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।कैसा रहा बीते दिन का मौसम मौसम विभाग (IMD) के अनुसार बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश के गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र-कच्छ और दीव, दमन, दादरा नगर हवेली में मौसम सूखा रहा। इस दौरान प्रदेश के इन हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं दर्ज किया गय...