उधना, मई 15 -- गर्मियों की छुट्टियों की वजह से रेलवे स्टेशनों पर उमड़ रही भारी भीड़ की सुविधा और टिकटों की बढ़ती मांग को देखते हुए साथ ही लोगों की यात्रा को आसान बनाने के लिए पश्चिम मध्य रेलवे ने गुजरात के उधना (सूरत) और निजामुद्दीन के बीच एक-एक ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। इस स्पेशल ट्रेन का फायदा भोपाल मंडल के इटारसी और भोपाल स्टेशन के यात्रियों को भी मिलेगा। यह ट्रेन अपनी यात्रा के दौरान पांच राज्यों से होकर गुजरेगी। इस बारे में पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर 09121 उधना-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन शुक्रवार (22 मई 2026) को उधना स्टेशन से शाम छह बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7:20 बजे इटारसी और सुबह 9:15 बजे भोपाल पहुंचेगी तथा तीसरे दिन रात 12:15 बजे निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी में गाड...