गुजरात की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से चार कर्मचारियों की मौत; धमाके से दहल उठा पूरा इलाका
गांधी नगर, अक्टूबर 15 -- गुजरात की राजधानी गांधीनगर में गुरुवार को हुई एक दर्दनाक दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा छत्राल GIDC स्थित कोविका कलर कंपनी में उस वक्त हुआ जब अचानक बॉयलर फटने के बाद वहां आग लग गई। जिसके बाद इसकी चपेट में आकर चार लोगों ने दम तोड़ दिया। इस बात की जानकारी गांधीनगर के पुलिस अधीक्षक रवि तेजा वासमशेट्टी ने दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह औद्योगिक दुर्घटना टेक्सटाइल डाई बनाने वाली केमिकल फैक्ट्री 'कोविका डाइज एंड इंटरमीडिएट्स' में हुई। फैक्ट्री में एक बॉयलर जोरदार धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आकर ड्यूटी पर मौजूद चार कर्मचारियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।धमाके से दहल उठा पूरा इलाका प्राप्त जानकारी के अनुसार कलोल तालुका में स्थित इस फैक्ट्री में हुआ यह धमाका इतना जोरदार था कि आसपास का पूरा औद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.