आणंद, मई 4 -- देश में कई राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के साथ ही पांच राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव भी हुआ था, इनके लिए भी मतगणना सोमवार को चल रही है। इस दौरान गुजरात में उमरेठ विधानसभा सीट पर जारी वोटों की गिनती के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार हर्षद भाई परमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी और कांग्रेस उम्मीदवार भृगुराजसिंह चौहान पर निर्णायक बढ़त बना रखी है। चुनाव आयोग के अनुसार 23 में से 21 राउंड की गिनती होने के बाद हर्षद परमार 29 हजार से ज्यादा मतों से आगे चल रहे हैं और उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है। वोटों की गिनती आणंद में वल्लभ विद्यानगर के BJVM कॉलेज में कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही थी, और अभी कुछ और राउंड बाकी थे। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, 21 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद भाजपा प्रत्याशी क...