महाराजगंज, मार्च 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पीएम श्री विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले के दोनों शिक्षकों का गुजरात में एक्सपोजर विजिट पूरा हो गया है। पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेलवा खुर्द के डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद गुप्त और पीएम श्री गिरहिया बंजारी पट्टी के शिक्षक धन्नू चौहान गुजरात में एक्सपोजर विजिट पर गए थे।वापस लौटने के बाद डॉ. प्रभुनाथ ने बताया कि गुजरात में आईआईटी गांधीनगर, साबरमती आश्रम, अक्षर धाम मंदिर, साइंस सिटी, विद्या समीक्षा केंद्र, अटल ब्रिज और तीन पीएम श्री विद्यालयों का भ्रमण करने का मौका मिला। गुजरात के मॉडल को महराजगंज के विद्यालयों में भी लागू कराया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...