प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज से जुड़े कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि बढ़ा दी है।वड़ोदरा-मऊ के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 09195 तीन अक्तूबर से 28 नवंबर तक नौ फेरे लगाएगी। वापसी में 09196 मऊ-वड़ोदरा स्पेशल चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक चलेगी और इसके भी नौ फेरे होंगे। इसी तरह सूरत-छपरा स्पेशल 09065 के संचालन की अवधि बढ़ाई गई है। यह ट्रेन अब 20 अक्तूबर से 17 नवंबर तक पांच फेरे लगाएगी। वापसी में 09066 छपरा-सूरत स्पेशल 21 अक्तूबर से 18 नवंबर तक पांच फेरे लगाएगी। त्योहारों के दौरान इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे बढ़ने से खासकर गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वांचल की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...