अयोध्या, मार्च 29 -- धर्मनगर, संवाददाता। बेसिक शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गुजरात एक्सपोजर विजिट करने के बाद अयोध्या एवं देवीपाटन मंडल के छात्र-छात्राएं वापस लौट आए हैं। अपने जनपदों को लौटते समय छात्रों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। इस शैक्षिक भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने गुजरात की संस्कृति, शिक्षा व्यवस्था एवं आधुनिक तकनीकों का गहन अनुभव प्राप्त किया। बच्चों ने सोलर साइंस सिटी में खगोल एवं अंतरिक्ष विज्ञान गैलरी, रोबोटिक्स गैलरी तथा एक्वेटिक गैलरी का भ्रमण कर विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं को समझा। यात्रा के दौरान छात्रों ने अक्षरधाम मंदिर में भगवान स्वामीनारायण के दर्शन कर देश की उन्नति और समाज के कल्याण की कामना की। साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (आईएसआरओ) के अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र का भ्रमण कर उ...