रुद्रपुर, फरवरी 25 -- सितारगंज। गुजरात अंबुजा एक्सपोर्ट कंपनी ने सीएसआर फंड से सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सिसौना को पांच लाख रुपये की शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई। बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सिडकुल इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण सत्यवली ने की। गुजरात अंबुजा कंपनी के सीएसआर हेड केके राय ने बताया कि सीएसआर फंड से विद्यालय को चार डिजिटल बोर्ड, 13 ग्रीन बोर्ड, दो अलमारी और दो झूले भेंट किया है। उन्होंने कहा कि डिजिटल कक्षाओं के माध्यम से बच्चे और अधिक प्रभावी तरीके से शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे। यहां प्रधानाचार्य गिरीश चंद्र फुलारा, प्रकाश आर्य, बहोरन सिंह राणा, अवनीश कुमार त्रिवेदी, आनंद बल्लभ भट्ट, रमेश आर्य, अशोक गोयल मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...