नई दिल्ली, जनवरी 29 -- गुजरात में अंतिम मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए 6.88 लाख और हटाने के लिए 9.88 लाख आवेदन आयोग को मिले हैं।राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय के अनुसार पिछले साल 19 दिसंबर को मतदाता सूची के एसआईआर के गिनती चरण के पूरा होने पर मसौदा मतदाता सूची प्रकाशित की गई थी। इसके बाद अंतिम सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन मांगे गए थे। इसी के मद्देनजर 28 जनवरी तक नाम जोड़ने के लिए 6.88 लाख फॉर्म 6 और 6A, जबकि नाम हटाने के लिए 9.88 लाख फॉर्म 7 जमा हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...