गुजरात : जहरीली शराब से मृतक संख्या सात हुई, 30 अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली, अगस्त 20 -- गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई जबकि 30 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। भावनगर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) आर.वी. असारी ने बताया कि मामले में 12 शराब तस्करों को हिरासत में लिया गया और 21 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। गुजरात एक शराब-मुक्त राज्य है जहां शराब के निर्माण, बिक्री और उसके सेवन पर पाबंदी है। जहरीली और रसायन-युक्त शराब पीने से एक व्यक्ति की मौत के बाद दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया था। अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया गया। यह भी पढ़ें- जहरीली शराब पीने से मरने वालों का बढ़ा आंकड़ा, भावनगर में अब तक 7 लोगों की मौत; 30 अस्पताल में भर्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.