गौरीगंज, जून 1 -- अमेठी। जिले में कई स्थानों पर मकानों और आबादी वाले क्षेत्रों के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन (एचटी) विद्युत लाइनें लोगों की चिंता का कारण बनी हुई हैं। जिला मुख्यालय गौरीगंज से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक ऐसे कई इलाके हैं जहां बिजली के तार घरों की छतों के ऊपर से गुजर रहे हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। नगर पालिका परिषद गौरीगंज के विसुनदाशपुर वार्ड में रहने वाले दिलीप कश्यप, कमलेश कश्यप, अशोक कश्यप और अर्जुन कोरी ने बताया कि उनके घरों के ऊपर से एचटी लाइन निकली हुई है। बरसात और तेज हवा के दौरान खतरा और बढ़ जाता है। लोगों को डर रहता है कि कहीं तार टूटकर घरों पर न गिर जाएं या करंट फैलने से कोई बड़ा हादसा न हो जाए। परिवारों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को लेकर वे हमेशा चिंतित रहते हैं。

स्थानीय निवास...