जमशेदपुर, मार्च 6 -- बोड़ाम प्रखंड के दिघी भूला प्लस टू उच्च विद्यालय मैदान में गुरुवार को दिघी टैलेंट क्रिकेट टीम की ओर से एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आठ टीमों के बीच खेले गए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला गुगलुबनी और माचा क्रिकेट टीम के बीच हुआ। गुगलुबनी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 3 ओवर में 5 विकेट खोकर सिर्फ 36 रन बनाए। जवाबी पारी में माचा क्रिकेट टीम ने 1.4 ओवर में ही 1 विकेट खोकर 37 रन बना लिए और मैच 9 विकेट से जीत लिया। विजेता माचा क्रिकेट टीम को 4 हजार रुपये और उपविजेता गुगलुबनी को 3 हजार रुपये की इनामी राशि देकर पुरस्कृत किया गया।प्रतियोगिता को सफल बनाने में गंगाधर, मिथुन, मुकेश, विजय, अजय, रबिंद्र, रजनीकांत सिंह और विकास सहित अन्य सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...