चक्रधरपुर, अप्रैल 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत के गुईगांव में दो सोलर जलमीनार तथा दो चापाकल खराब होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। स्थिति यह है कि ग्रामीण गर्मी के दिनों में नदी में बने चुआं का पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। गुईगांव आंगनबाड़ी केंद्र के सामने तथा गुईगांव चौधरी टोला के घर के सामने लगे सोलर जलमीनार खराब हैं। वहीं चाधुचरण जारिकी और सानगी कोड़ा के घर के सामने लगे चापाकल भी खराब पड़े हैं। इस संबंध में झामुमो प्रखंड उपाध्यक्ष तुरी कोड़ा ने बताया कि गुईगांव में करीबन डेढ़ सौ परिवार इसी सोलर जलमीनार एवं चापाकल पर आश्रित हैं। पिछले 6 माह से जलमीनार तथा तीन माह से चापाकल खराब पड़े हैं।लोगों का कहना है कि चापाकल और सोलर जलमीनार की मरम्मत को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.