आरा, अप्रैल 23 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। प्रखंड क्षेत्र के गुंडी स्थित गुरु-शिष्य आश्रम में संत श्री हरिनारायण आचार्य जी महाराज की पुण्यतिथि पर बुधवार से गुरुवार तक भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संगीतमय रामायण पाठ से पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूरदराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और संत की शिक्षा को स्मरण करते हुए पूजा-अर्चना में भाग लिया। आयोजन को लेकर आश्रम परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक बना रहा। संत श्री हरिनारायण आचार्य जी महाराज जगत्गुरु ब्रह्मलीन श्री त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र शिष्य थे। उन्होंने अपने गुरु के सानिध्य में रहकर भक्ति, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य किया। उनक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.