आरा, अप्रैल 2 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव में बुधवार की सुबह एक व्यक्ति पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय गांव निवासी पीड़ित धर्मेन्द्र ओझा ने बताया कि वह बीते बुधवार की सुबह करीब नौ बजे घर से गाय को चारा देने निकले थे। इसी दौरान दरवाजे पर पहले से घात लगाए खड़े तीन लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि एक ने बांस से उनके पैर पर वार किया, जिससे वे गिर पड़े। इसके बाद सिर पर हमला किया गया, जिसे बचाने के दौरान उनका दाहिना हाथ गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद एक व्यक्ति घर से बंदूक निकालकर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। आवेदन में पीड़ित ने यह भी कहा है कि आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.