आरा, जनवरी 29 -- बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर जिले के कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के गुंडी गांव स्थित संत श्री हरिनारायण आचार्य की समाधि के समीप बने मंदिर में चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने मंदिर परिसर में सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरे को चुरा लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सियाकांत पाठक ने कृष्णगढ़ थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। मंदिर जैसे पवित्र स्थल पर हुई चोरी की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी और चोरी गये सीसीटीवी कैमरे की बरामदगी की जाएगी। मंदिर प्रबंधन और ग्रामीणों ने प्रशासन से मंदिर परिस...