आरा, जनवरी 13 -- -बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव ने विद्यालय को सेवा और शिक्षा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया -माल्यार्पण भी किया गया, विद्यालय के बच्चों ने क्षेत्रीय कलाकारों के साथ सुर-ताल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया बड़हरा, संवाद सूत्र। भोजपुर के संतों की नगरी गुंडी में मां मैत्रायिणी योगिनी सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में विश्व के महान संत भगवान राम की पूज्य माता मां मैत्रायिणी योगिनी का महानिर्वाण दिवस और विद्यालय का स्थापना दिवस श्रद्धा के साथ भक्तिमय माहौल मनाया गया। मंगलवार की सुबह कार्यक्रम की शुरुआत स्वच्छता अभियान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से हुई। इसके बाद भक्ति-संगीत का भावपूर्ण दौर चला, जिसमें विद्यालय के बच्चों ने क्षेत्रीय कलाकारों के साथ सुर-ताल का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार विधान...