कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। जिला मजिस्ट्रेट डॉ. अमित पाल ने गुंडा नियंत्रण अधिनियम अंतर्गत दो लोगों को जिला बदर करने का आदेश दिया है। इसमें मंझनपुर थानाक्षेत्र के रामपुर मड़ूकी निवाी उमाशंकर लोध पुत्र मोहन लोध को व करारी थानाक्षेत्र के अमीनपुर संवरो निवासी रेहान उल्ला पुत्र सुलाम उर्फ गुलाम गौस शामिल हैं। उन्होंने दोनों को छह-छह माह के लिए जिले से बाहर रहने का रास्ता दिखाया है। जिला मजिस्ट्रेट की कार्रवाई से दोनों आरोपियों और उनके परिजनों में हड़कंप मच गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.