गुंडा टैक्स न देने पर बस संचालन कर्मी से मारपीट, मोबाइल तोड़ा
कन्नौज, मई 28 -- छिबरामऊ। नगर में सौरिख रोड पर प्राइवेट बसों के संचालन के दौरान गुंडा टैक्स मांगने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर बस यूनियन से जुड़े युवक के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी सोनू शुक्ला ने पुलिस को बताया कि वह नेशनल मोटर यूनियन में कार्य करते हैं और बुधवार को सौरिख तिराहा पर यूनियन की ओर से बसों का संचालन करवा रहे थे। इसी दौरान मोहल्ला भैनपुरा निवासी एक युवक वहां पहुंचा और प्रत्येक प्राइवेट बस से 100 रुपये देने की मांग करने लगा। सोनू ने रुपये देने से इनकार करते हुए यूनियन अध्यक्ष से बात करने को कहा। आरोप है कि इस बात से नाराज युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और थोड़ी देर बाद अपने तीन साथियों के साथ मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में सोनू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.