नैनीताल, दिसम्बर 13 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में कानून-व्यवस्था की वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद डीएम ललित मोहन रयाल ने गुंडा एक्ट से संबंधित मामलों में शनिवार को आदेश पारित किए हैं। पुलिस आख्या एवं मौजूदा परिस्थितियों के आधार पर छह लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई निरस्त की गई है, जबकि दो पर गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई का आदेश जारी किया है। जानकारी के अनुसार, शाहरुख पुत्र मोहम्मद सलीम थाना वनभूलपुरा वर्तमान में मंडी में सब्जी बेचकर आजीविका चला रहा है। विजय शर्मा, थाना रामनगर वर्तमान में किसी भी अवांछित गतिविधि में संलिप्त नहीं पाया गया है। लखन भोला थाना वनभूलपुरा, पत्नी व बच्चों के साथ हरिद्वार में निवास कर रहा है। विनायक पुत्र अनिल कुमार थाना रामनगर, पुलिस आख्या के अनुसार वर्तमान में उसका चाल-चलन सामान्य ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.