गुंडा एक्ट में छह अपराधी छह माह के लिए जिला बदर
औरैया, जून 25 -- जिलाधिकारी बृजेश कुमार ने जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर करने के आदेश जारी किए हैं। साथ ही पुलिस अधीक्षक को निष्कासन अवधि के दौरान इन पर कड़ी निगरानी रखने और जनपद की सीमा में प्रवेश न करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिला बदर किए गए लोगों में अजय कुमार पुत्र रवींद्र उर्फ सिपाही लाल निवासी राहतपुर थाना कोतवाली औरैया, राजा उर्फ मान सिंह पुत्र हमीर सिंह यादव निवासी राजीवनगर थाना अजीतमल, दीपू यादव उर्फ दीपू पुत्र उमाशंकर यादव निवासी वैसुंधरा थाना दिबियापुर, सचिन जाटव पुत्र स्व. श्यामसुंदर निवासी भाऊपुर थाना कोतवाली औरैया, मुहम्मद आकिब अंसारी पुत्र मुहम्मद नईम निवासी ऊंचा टीला थाना फफूंद तथा धर्मेंद्र उर्फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.