रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष दलजीत सिंह के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को विभिन्न ट्रेड यूनियनों, मजदूर और सामाजिक संगठनों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई तत्काल निरस्त करने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया कि दलजीत सिंह के खिलाफ की जा रही कार्रवाई प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों और न्यायालयों के आदेशों की अनदेखी है। मोर्चा नेताओं का कहना है कि जिन चार मुकदमों को आधार बनाकर नोटिस जारी किया गया है, उनमें से एक मामले में दलजीत सिंह पहले ही दोषमुक्त हो चुके हैं, जबकि एक अन्य मामले में उच्च न्यायालय से स्थगन आदेश प्राप्त है। इसके बावजूद इन मामलों को रिप...