देहरादून, अक्टूबर 2 -- देहरादून। गुंडा नियंत्रण अधिनियम का उल्लंघन करने के आरोप में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह जिलाधिकारी के आदेश पर छह महीने के लिए जिला बदर किया गया था। निर्धारित अवधि पूरी होने से पहले ही वह जनपद की सीमा में घुस आया था। पुलिस के अनुसार सुनील उर्फ सनी उर्फ चक्की पुत्र दिलीप, निवासी मंगल बस्ती, राजीव नगर, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून (उम्र 28 वर्ष) को बीते 3 अगस्त को जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर गुंडा अधिनियम के तहत छह महीने के लिए जनपद से बाहर किया गया था। उसे सख्त हिदायत दी गई थी कि वह इस अवधि में देहरादून की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। एक अक्टूबर को नेहरू कॉलोनी थाने को सूचना मिली कि अभियुक्त समय से पहले ही अपने घर लौट आया है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने अभियुक्त के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.